आजसू पार्टी केंद्रीय अध्यक्ष और पूर्व उपमुख्यमंत्री सुदेश कुमार महतो ने शुक्रवार को बरवाटोली में बैठक कर चुनावी तैयारी का जायजा लिया।
इस दौरान जिला संयोजक मंडली के सदस्य, जिला कमेटी के पदाधिकारी, महिला मोर्चा के पदाधिकारी, अल्पसंख्यक मोर्चा का पदाधिकारी, युवा मोर्चा के संयोजक, पदाधिकारी, नगर के पदाधिकारी, अनुसूचित जनजाति मोर्चा के पदाधिकारी, बुद्धिजीवी मंच के पदाधिकारी व सभी प्रकोष्ठ के पदाधिकारी उपस्थित रहे। सुदेश ने कहा कि 5 नवंबर को चूल्हा प्रमुखों का होना वाला सम्मेलन ऐतिहासिक होगा। जिसमें दस हजार से अधिक चूल्हा प्रमुख और पार्टी के कार्यकर्ता शामिल होंगे। इस दिन से ही सही रूप में हमारी चुनावी सफर शुरू होगी। सुदेश महतो ने कहा कि एक ऐतिहासिक जीत के लिए चूल्हा से लेकर जिला तक एक रणनीति के तहत चुनाव को लड़ेंगे। कहा कि हम एक-एक गांव जाएंगे। एक-एक गली का पदयात्रा करेंगे। साथ ही एक-एक घर तक पहुंचने की कोशिश करेंगे।