रांची, झारखंड। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने गुरुवार को राजधानी रांची में बहुप्रतीक्षित सिरमटोली फ्लाईओवर का उद्घाटन किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि इस फ्लाईओवर का नाम स्वर्गीय कार्तिक उरांव के नाम पर रखा जाएगा।
मुख्यमंत्री ने उद्घाटन से पहले पूजा-अर्चना की, फिर फीता काटकर और शिलापट का अनावरण कर फ्लाईओवर जनता को समर्पित किया। इस अवसर पर राज्यसभा सांसद महुआ माजी, मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की, मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू, और मंत्री संजय प्रसाद यादव भी उपस्थित रहे।
इस फ्लाईओवर के चालू होने से रांची शहर के ट्रैफिक दबाव में राहत मिलने की उम्मीद है, खासकर डोरंडा-सिरमटोली जैसे व्यस्त मार्गों पर।
WhatsApp ग्रुप से जुड़िए!
ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़ और अपडेट पाएं सबसे पहले हमारे ग्रुप में।