ऐतिहासिक होगी दीपावली, 500 वर्ष बाद प्रभु राम अपने घर में : मोदी

पीएम मोदी ने कहा कि इस साल की दीपावली ऐतिहासिक होगी. ये ऐसी दीपावली होगी, जब भगवान राम एक बार फिर अपने घर आये हैं  और इस बार ये प्रतीक्षा 14 वर्षों के बाद नहीं, बल्कि 500 वर्षों बाद पूरी हो रही है. इस दीपावली की प्रतीक्षा में कई पीढ़ियां गुजर गयीं, लाखों लोगों ने बलिदान दिये और यातनाएं झेलीं. हम सभी बहुत सौभाग्यशाली हैं, जो ऐसी भव्य दीपावली के साक्षी बनेंगे.