रांची, 10 अप्रैल 2025: झारखंड में बीते 24 घंटों के दौरान कुछ क्षेत्रों में गरज-चमक और वज्रपात के साथ बहुत हल्की बारिश दर्ज की गई है। मौसम विज्ञान केंद्र, रांची के अनुसार, राज्य में सबसे अधिक वर्षा गिरिडीह जिले के डुमरी में 1.4 मिमी रिकॉर्ड की गई।
मौसम विभाग ने जानकारी दी है कि दक्षिण-पूर्वी मध्य प्रदेश से होकर छत्तीसगढ़, झारखंड होते हुए पश्चिम बंगाल तक एक टर्फ लाइन बनी हुई है। इसके प्रभाव से राज्य के विभिन्न हिस्सों में अगले कुछ दिनों तक आंशिक से मध्यम बादल छाए रहने की संभावना है। इसके साथ ही गरज और वज्रपात के साथ मध्यम बारिश की भी संभावना जताई गई है।
विशेषज्ञों के अनुसार, यह स्थिति किसानों के लिए राहत भरी हो सकती है, लेकिन लोगों को वज्रपात से सतर्क रहने की आवश्यकता है।
मौसम से जुड़े ताज़ा अपडेट और सलाह के लिए हमारे साथ जुड़े रहें।