22 देशों में दीपावली मिट्टी के दीयों से घर होता है रोशन

22 देशों में दीपावली मिट्टी के दीयों से घर होता है रोशन

टीयों का पर्व दीपावली भारत ही नहीं, दुनिया के कई देशों में लोकप्रिय है. जहां-जहां भारतीय समुदाय के लोग रहते हैं, वहां-वहां दीपावली का उत्सव खास तरीके से मनाया जाता है. अमेरिका के पेंसिल्वेनिया राज्य ने दीपावली पर आधिकारिक छुट्टी को इस वर्ष कानूनी मान्यता दी है. यहां के गवर्नर ने कहा कि हम दीपावली के महत्व को पहचानने के साथ-साथ पेंसिल्वेनिया में एशियाई अमेरिकी समुदाय की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और योगदान का जश्न मना रहे हैं 
यहां पांच दिनों की दीपावली होती है. मुख्य अनुष्ठान तीसरे दिन होता है. भारत के अलावा श्रीलंका, नेपाल, म्यांमार, थाइलैंड, मलयेशिया, सिंगापुर, नीदरलैंड्स, कनाडा, ब्रिटेन, अमेरिका, इंडोनेशिया, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, फिजी, मॉरीशस, केन्या, तंजानिया, दक्षिण अफ्रीका, गुयाना, सूरीनाम, त्रिनिदाद और टोबैगों में दीपावली मनायी जाती है. मलयेशिया में दीपावली को 'हरि दीपावली' कहते हैं. यह त्योहार वहां साल के सातवें महीने में मनाया जाता है ,इस दिन हर घर में मिट्टी के दीये भी जलाये जाते हैं, मॉरिशस में दीपावली पर घर के बाहर मिट्टी के दीये लगाने का रिवाज है. इस दिन देवी लक्ष्मी को समृद्धि की देवी माना आता है और बुरी आत्माओं को दूर करने के लिए पटाखे चलाये जाते हैं. दक्षिण अफ्रीका के फेस्टिवल कैलेंडर में दीपावली भी है. यूके में दीपावली के मौके पर वहां के भारतीय देवी लक्ष्मी के दर्शन के लिए मंदिर जाते हैं, प्रसाद खाते हैं और घर को सजाते हैं. वहां दीपावली मनाने का अंदाज सबसे बेहतर है. इस मौके पर म्यूजिक, डांस शो, पटाखे और रंगोली शी के साथ बलग्रेव रोड पर सुंदर लैम्प्स सजी होती हैं. दीपावली विलेज की कोसिंगटन स्ट्रीट पर भी लोग सैर करने निकल जाते हैं.
Previous Post Next Post